चंद्रभानु रमाकांत फाउंडेशन के कार्यालयी प्रांगण में प्रो डॉ विश्वनाथ सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

वक्ताओं ने कहा – प्रो विश्वनाथ के निधन से जिले ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना एक कोहिनूर खो दिया
बेगूसराय । चंद्रभानु रमाकांत फाउंडेशन के कार्यालयी प्रांगण में दिवंगत प्रो डॉ विश्वनाथ सिंह की श्रद्धांजलि सभा फाउंडेशन द्वारा आयोजित की गई। प्रो विश्वनाथ जिले के लब्धप्रतिष्ठित शिक्षाविद को ऑपरेटिव कॉलेज के पूर्व प्राचार्य और वर्तमान तक सीबीआरकेसी फाउंडेशन के अध्यक्ष रहे। उनके निधन की खबर से फाउंडेशन सहित जिले के हर हिस्से में शोक का माहौल दिखा। उपस्थित सदस्यों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि प्रो विश्वनाथ के निधन से जिले ने  शिक्षा के क्षेत्र में अपना एक कोहिनूर खो दिया। अपने शालीन और मृदुभाषी व्यवहार से वो हमेशा लोगों के बीच लोकप्रिय रहे। सीबीआरकेसी फाउंडेशन के बैनर के साथ उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में समर्पित होकर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। फाउंडेशन के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने जिले में शिक्षा स्वास्थ महिला शसक्तीकरण और खेल के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की।
उनके निधन के पश्चात उनके द्वारा खींची गई लकीर पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। अध्यक्षता बृजकिशोर सिंह तो संचालन फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष कुमार रत्नेश टुल्लू ने किया। मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ब्रजकिशोर सिंह पूर्व युवाध्यक्ष अजीत कुमार रामपदारथ यादव बिनोद महतों जितेंद्र कुमार विमल झा मो जफर नारायण सिंह रामानंद सिंह श्रीकांत राय विजय सिंह अजय चौधरी पंकज शिशु संजीव सिंह रुचि सिंह अंजली पासवान जय प्रकाश गुप्ता धर्मराज साहनी संजीव सिंह सावर कुमार आर्यन राज चंदन कुमार मोहित सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles