
सामाजिक सद्भाव मानवता और जनसेवा की भावना का सराहनीय पहल, पैगामे अमन कमिटी की ओर शहर के कई स्थानों पर निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था
ट्रैफिक चौक नगरपालिका चौक एवं खातोपुर चौक पर लगाए गए पेयजल स्टॉल,श्रद्धालुओं को मिली राहत
बेगूसराय । सामाजिक सद्भाव मानवता और जनसेवा की भावना का सुंदर उदाहरण दुर्गापूजा के शुभ अवसर पर भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पैगामे अमन कमिटी की ओर से कि गई पहल पर शहर के विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। कमिटी की इस पहल से पूजा अर्चना के लिए आने जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिल रही है। शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर लगाए गए पेयजल स्टॉल की लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। इसी क्रम में ट्रैफिक चौक स्थित पेयजल स्टॉल का उद्घाटन कमिटी के संरक्षक एवं पूर्व मेयर आलोक अग्रवाल ईश्वर अस्पताल के निदेशक डॉ संजय कुमार मेडिवर्सल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ नलिनी रंजन सिंह प्रख्यात दंत रोग विशेषज्ञ डॉ राम प्रवेश सिंह पूर्व पीपी मोहम्मद मंसूर आलम ग्लोकल अस्पताल की आहार विशेषज्ञ डॉ बुशरा नज़ीर सहित अन्य लोगों ने मिलकर संयुक्त रूप से किया।
ट्रैफिक चौक पर पेयजल स्टॉल के माध्यम से श्रद्धालुओं को निःशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया। गर्मी के बीच इस सुविधा को पाकर राहगीर और श्रद्धालु काफी प्रसन्न नजर आए। इस दौरान राजेंद्र पासवान एवं राजेंद्र महतो ने छोटे छोटे प्यासे बच्चों को अपने हाथों से पानी पिलाकर मानवीय संवेदना और सेवा भावना का परिचय दिया। इसके बाद कमिटी की टोली नगरपालिका चौक पहुंची जहां हॉस्पिटल के सामने पैगामे अमन कमिटी की ओर से लगाए गए निःशुल्क पेयजल स्टॉल का उद्घाटन किया गया। वहीं खातोपुर चौक स्थित पेयजल स्टॉल का उद्घाटन कमिटी के अन्य सदस्यों द्वारा किया गया। पैगामे अमन कमिटी की इस पहल का उद्देश्य दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं राहगीरों और आम नागरिकों को गर्मी में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। कमिटी के इस सेवा कार्य से लोगों में खुशी देखी जा रही है और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इसकी सराहना हो रही है। मौके पर दलसिंहसराय पीएचसी के आयुष चिकित्सक डॉ राकेश रौशन समाजसेवी इमरान वरुण कुमार विनोद कुमार मदन कुमार बसंत कुमार फ़ैज़ आलम मसूद आलम एवं अधिवक्ता राधा बाबू सहित अन्य मौजूद थे।CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक











