
काँग्रेस पार्टी की सांगठनिक और चुनावी गतिविधियां चुनावी बर्ष में अलग ही रंग में आ रही है नजर
श्रीमती भूषण ने महिला स्वरोजगार के लिए लगाई गई सेनेटरी मशीन का किया निरिक्षण
बेगूसराय। काँग्रेस पार्टी की सांगठनिक और चुनावी गतिविधियां चुनावी बर्ष में अलग ही रंग में नजर आ रही है। एक तरफ प्रदेश कॉंग्रेस के निर्देशानुसार पूर्व विधायक अमिता भूषण अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से हर घर झंडा और माइ बहिन मान योजना को घर घर पहुँचा रही है वहीँ संगठनात्मक तौर पर स्थानीय नेता बूथ दर बूथ बैठक कर अपनी सांगठनिक गतिविधियों को धार दे रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर से भी कार्यक्रमों और गतिविधियों की समीक्षा की जा रही है। विगत दो दिनों में ग्रामीण इलाकों के राजौड़ा जीनेदपूर कैथ कुशमाहौत आदि पंचायत में सांगठनिक बैठक हुई है वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय महिला कॉंग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती किम ने सूजा कैथ वीरपुर आदि जगहों पर माइ बहिन मान योजना के तहत सैकड़ों महिलाओं को पंजीकृत की। श्रीमती भूषण ने एक तरफ जहां वीरपुर के पकडी गांव में महिला स्वरोजगार के लिए लगाई गई सेनेटरी मशीन का निरिक्षण किया वहीँ मोहनपुर गांव में स्थानीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक में भी शामिल हुईं। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह श्रीकांत राय धर्मराज सहनी पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पोद्दार असगर इमाम सुरेंद्र महतो आर्यन राज राम भरोसा यादव आनन्द प्रेम अमित कुमार संजीव सिंह नीरज तांती अभय कुमार अमित कुमार जयप्रकाश गुप्ता सुधीर राय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

CONTACT FOR NEWS & ADD -7903657987