
देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई
दुनिया के इतिहास में पंडित नेहरू का व्यक्तित्व हमेशा स्वर्णाक्षरों में रहेगा
बेगूसराय। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर प्रखंड के वन्द्वार पंचायत में सुधीर सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्री राय ने इस मौके पर कहा कि दुनिया के इतिहास में पंडित नेहरू का व्यक्तित्व हमेशा स्वर्णाक्षरों में रहेगा । आजादी की लड़ाई से लेकर स्वतंत्र भारत को आधुनिक बनाने तक उनका योगदान अमिट रहेगा। प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू ने स्वतंत्र भारत के विकास की जो बुनियाद रखी उस नींव पर आज हम दुनिया के बड़ी ताकत बन कर खड़े हैं । समाजवाद और वैज्ञानिकवाद के तालमेल से उन्होंने देश के विकास की जो गाथा लिखी वो अद्भुत है। कांग्रेस नेता श्री कांत राय ने इस सभा की अध्यक्षता की। मौके पर मोती सिंह ज्ञानेन्द्र सिंह सहदेव सिंह राम उद्गार यादव कौशल किशोर सिंह सुखराम साह फिलो सिंह अनिल सिंह मानतून यादव मधुसूदन यादव जय प्रकाश गुप्ता नीरज तांती वीडियो साह सहित अन्य लोग मौजूद थे।