बेगूसराय। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग को लेकर शहर के एक गार्डन रिसॉर्ट में खगड़िया जिला के परवत्ता विधानसभा के विधायक डॉ संजीव कुमार की अगुवाई में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। परवत्ता विधायक डॉ संजीव के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर भी किए। इस अवसर पर विधायक डॉ संजीव कुमार ने कहा कि बिहार के विकास में डॉ श्रीकृष्ण सिंह की अहम भूमिका रही है। 10 वर्षों के श्रीबाबू के शाशनकाल में बिहार में उद्योग कृषि शिक्षा सिंचाई स्वास्थ्य कला व सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए। उनमें आजाद भारत की पहली रिफाइनरी बरौनी इंडियन ऑयल रिफाइनरी आजाद भारत का पहला खाद्य कारखाना सिंदरी व बरौनी रसायनिक खाद्य कारखाना एशिया का सबसे बड़ा इंजीनियरिंग कारखाना भारी उद्योग निगम एचईसी हटिया देश का सबसे बड़ा स्टील प्लांट सेल बोकारो बरौनी डेयरी एशिया का सबसे बड़ा रेलवे यार्ड गढ़हरा आजादी के बाद गंगोत्री से गंगासागर के बीच प्रथम रेल सह सड़क पुल राजेन्द्र पुल कोशी प्रोजेक्ट पूसा व सबौर का एग्रीकल्चर कॉलेज बिहार भागलपुर रांची विश्वविद्यालय स्थापित किया।

उनके शासनकाल में संसद के द्वारा नियुक्त फोर्ड फाउंडेशन के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एपेल्लवी ने अपनी रिपोर्ट में बिहार को देश का सबसे बेहतर शासित राज्य माना था और बिहार को देश की दूसरी सबसे बेहतर अर्थव्यवस्था बताया था। श्रीबाबू जिन्होंने बिहार को विकसित बिहार बनाने का काम किया। सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगाकर समाज में समानता का अवसर प्रदान किया। वह वर्तमान के दौर में उपेक्षित है। श्रीबाबू को भारत रत्न मिले इसके लिए बिहार विधानसभा में मांग आवाज उठाई। सरकार के द्वारा सकारत्मक जवाब मिला है परन्तु हम सभी बिहार वासी और श्रीबाबू को चाहने वाले चाहते हैं सरकार जल्द से जल्द इसकी अनुशंसा केन्द्र सरकार को भेजे। बिहार और केंद्र सरकार का ध्यान श्रीबाबू को भारत रत्न दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान बिहार के सभी जिलों में मेरे द्वारा की जाएगी जिसकी शुरुआत आज बेगूसराय जो श्रीबाबू की कर्मभूमि से हो रही है। इसके बावजूद डॉ श्रीकृष्ण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की दिशा में सरकार सजगता नहीं दिखाती है तो सड़क पर ही उतरने का काम किया जाएगा। युवा समाजसेवी डॉ सोनू शंकर ने कहा कि बिहार केशरी श्रीकृष्ण बाबू बेगूसराय जिले को औद्योगिक नगरी बनाने वाले जनक हैं उनकी सोच और प्रयास से बिहार विकसित हुआ इन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए। मौके पर को ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, रंजन सिंह रामप्रवेश सिंह कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सर्जन, पूर्व मुखिया हेमंत शर्मा सतीश सिंह मेनका रमन रोहित कुमार बंटू सिंह सहित अन्य मौजूद थे।