
जनसंपर्क के दौरान पोखर में गंदगी देख बिफरी, कहा इसमें छठ हो सकता है आप प्रत्याशी : मीरा
स्थानीय लोगों ने कहा – टूटे नाले के ढक्कन से रोज होती है दुर्घटना
बेगूसराय। सदर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी मीरा सिंह नगर क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों का आशीर्वाद ले रही है और उनकी समस्याओं को सुन हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने जनसंपर्क के दौरान कहा आप मुझे अपना आशीर्वाद दें मैं आपको बेगूसराय की तस्वीर बदल कर दिखाऊंगी और आपके विश्वास पर खड़ा उतरूंगी। क्षेत्र भ्रमण के क्रम में पोखरिया स्थित बड़ी पोखर पर पहुंची तो पोखर में गंदगी देख बिफर पड़ी और निगम प्रशासन की जमकर आलोचना की और कहा लोक आस्था का महापर्व छठ क्या इस पोखर में हो सकता है।
छठ पर्व 28 और 29 को होने जा रहा है इस पोखर की स्थिति देख लीजिए सामने कूड़ा कचड़ा का ढेर गेट के मुख्य द्वार पर लगा हुआ है पोखर के चारों तरफ कचड़ा का अंबार लगा हुआ है एक भी साफ सुथरा सीढ़ी नहीं है। इस पानी में महिलाएं खड़ा होकर अर्घ्य देंगे सोचिए कितना कीड़ा मकोड़ा गंदा यह जगह है और यहां छठ होने जा रहा है। इस पर ध्यान देना चाहिए जब तक इसकी सफाई न हो जाए यहां पर छठ पर्व नहीं घर पर ही मनाएं यह पोखर दूषित है। उन्होंने कहा सड़क पर गड्ढा और गड्ढे में पानी उसके बगल में नाला जिसका ढक्कन टूटा हुआ है ढक्कन भी सही नहीं है। पोखर में स्नान करते हुए लोगों को मना कर कहा इसमें बहुत गंदगी है खराब बीमारी पकड़ सकता है। स्थानीय महिलाओं ने कहा शहर का मुख्य पोखर यही है पर्व करने चारों तरफ से लोग आते हैं इतना कचड़ा रहता है चारों तरफ नाला निर्माण हुआ पानी बिना मतलब बह रहा है अब पर्व का कितना दिन ही बचा है समस्या देख लीजिए। स्थानीय दुकानदार ने कहा नाला से पानी बह रहा है और टूटे ढक्कन से रोज दुर्घटना होती है किसी का कोई ध्यान नहीं है।CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987











