शिक्षा के माध्यम से बच्चे में छिपी असीम क्षमता को निखारा जा सकता है  : शीतल

शिक्षा ही वह साधन है जो हर बच्चे के जीवन को दिशा देता है 
बेगूसराय। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस बड़े उत्साह के साथ माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में मनाया गया। छोटे छोटे बच्चों ने नृत्य के माध्यम से शिक्षा दिवस का महत्व सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया। क्विज़ प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने राष्ट्रीय शिक्षा दिवस से जुड़ी अनेक जानकारियाँ प्राप्त की
साथ ही बच्चों ने भाषण के माध्यम से भी शिक्षा के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
डॉ शीतल देवा ने कहा कि हर बच्चे में असीम क्षमता छिपी होती है जिसे शिक्षा के माध्यम से निखारा जा सकता है। डॉ मनीष देवा ने कहा कि शिक्षा ही वह साधन है जो हर बच्चे के जीवन को दिशा देता है और समाज को प्रगति की राह पर ले जाता है। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को उनकी शानदार प्रस्तुति के लिए सराहा गया।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles