भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित 

गांधी ने भारत को आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए 
बेगूसराय । भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व राजीव गांधी की जयंती पर चंद्रभानु रामाकांत चौधरी फाउंडेशन के कार्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने कंप्यूटर का दौर सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार के विस्तार शिक्षा के आधुनिकीकरण तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। स्व गांधी के कार्यकाल में 1986 की नई शिक्षा नीति जवाहर नवोदय विद्यालयों की शुरुआत तथा मतदान की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। असम पंजाब और मिजोरम में शांति एवं राजनीतिक समाधान की दिशा में हुए समझौते भी उनके कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल रहे। फाउंडेशन के सदस्यों ने राजीव गांधी की दूरदृष्टि और आधुनिक भारत के निर्माण का उनका सपना आज भी देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उनकी जयंती पर हम उनके विचारों और राष्ट्रसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं। अध्यक्षता फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष कुमार रत्नेश टुल्लू ने किया। रामपदारथ यादव जयप्रकाश गुप्ता ओम प्रकाश सिंह पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार सेवादल अध्यक्ष आनंद प्रेम हीरा झा कुशमेष कुमार अधिवक्ता दीपक पोद्दार प्रो रंजीत अंशुमाली प्रो शाहिद प्रो एकनाथ पाठक कुंदन पासवान राजकुमार राय राजेश साह संतोष साह कृष्णनंदन भगत आर्यन राज विमल झा चौधरी महतो देवकुमार मुंशी पासवान अबु सलाम श्याम पासवान अभिमन्यु यादव अशोक यादव सहित अन्य मौजूद थे।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles