
वित्त रहित शिक्षकों के सम्मानजनक वेतन सेवा सुरक्षा और सरकारी सहायता की मांग को लेकर दिया धरना
सरकार यदि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात करती है तो शिक्षकों के भविष्य को भी सुरक्षित करना होगा
बेगूसराय । वित्त रहित शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर प्रदेश सेवादल और बेगूसराय सेवादल के संयोजन में एक दिवसीय धरना शहर के हड़ताली चौक पर आयोजित किया गया। धरना में बड़ी संख्या में वित्त रहित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षाकर्मी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। धरनार्थियों ने सरकार से उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने तथा शिक्षा व्यवस्था में उनके योगदान के अनुरूप सम्मानजनक वेतन एवं सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय यादव ने कहा कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में वित्त रहित शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सीमित संसाधनों और अत्यंत कम मानदेय के बावजूद शिक्षक वर्षों से पूरी निष्ठा के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें आर्थिक असुरक्षा और सेवा संबंधी अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि वित्त रहित शिक्षण संस्थानों को नियमित एवं पर्याप्त अनुदान शिक्षकों के लिए सम्मानजनक वेतन मानदेय सेवा सुरक्षा समय पर भुगतान तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
उन्होंने कहा कि सरकार यदि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात करती है तो उसे शिक्षा प्रदान करने वाले शिक्षकों के भविष्य को भी सुरक्षित करना होगा। उनका स्पष्ट कहना था कि वित्त रहित शिक्षा नीति तत्काल समाप्त की जाए सभी वित्तरहित शिक्षण संस्थानों का समायोजन किया जाय। सेवानिवृत शिक्षकों को पेंशन सहित सेवानिवृत्ति का पूरा लाभ दी जाय। धरना के दौरान वक्ताओं ने सरकार के समक्ष अपनी मांगों को मजबूती से रखते हुए कहा कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। अंत में शिक्षकों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की और सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक नेता दिवाकर सिंह ने किया जबकि संचालन सेवादल के आनंद प्रेम ने किया। वक्ताओं में प्रदेश कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक प्रो डॉ संजय यादव प्रदेश प्रभारी अफरोज खान महिला प्रदेश अध्यक्ष रुचि सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह रजनीकांत पाठक ब्रजेश कुमार प्रिंस अमित कुमार जिला परिषदहारून राशिद रामपदारथ यादव दीपक कुमार ओमप्रकाश सिंह मिथलेस सिंह विजय सिंह ई गौरव श्रवण सिंह अभिषेक सिंह रत्नेश कुमार टुल्लू भोपेंद्र सिंह मिथलेश झा शम्भू नाथ सहित अन्य मौजूद थे।CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक











